परवेज़ अख्तर/सिवान:- रविवार को जिले के पांच प्रखंडों में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब छह धंधेबाज सहित तीन कार और एक बाइक को जब्त किया। वहीं एक अन्य पूर्व के शराब से जुड़े मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब में भगवानपुर से 15 कॉर्टन, बड़हरिया से 6 कॉर्टन , पचरुखी प्रखंड से एक बाइक की डिक्की से 36 बोतल शराब, चीनी मिल समीप एक कार से 1 कॉर्टन शराब और मैरवा में फ्रूटी शराब जब्त किए गए। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं तेज बारिश में चे¨कग कम होने का फायदा उठाकर धंधेबाजों ने शराब को बिक्री के लिए लाया था। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप पिपरा उपवितरणी नहर के किनारे बउधा ब्रह्मस्थान के पास जाते हुए एक कार को जब्त किया। छापामारी का नेतृत्व कर रहे एसआई शैलेंद्र राय ने बताया कि गुप्त सूचना पर तेज गति से जा रही कार को रोकर जांच की गई जिसमें कार के अंदर रखे 15 पेटी अंग्रजी शराब बरामद किया गया। इसमें 135 लीटर बरामद हुए। शराब समेत कार को जब्त कर लिया गया तथा कार में सवार एक अन्य व्यक्ति तथा चालक समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…