Categories: पटना

ट्रक से अवैध वसूली करते पकड़े गये पुलिस के छह जवान….सभी गिरफ्तार…..भेजे गए जेल

पटना: राजधानी पटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। बालू माफियाओं से लड़ रही पटना पुलिस ने 6 पुलिसवालों को अवैध वसूली करते हुए जेल भेज दिया है। इसमें थाने का ड्राइवर भी शामिल है।

मामला पटना के बिहटा इलाके का है। यहां बिहटा चौराहे पर आधी रात को गश्ती के नाम पर बालू परिवहन में चल रही गाड़‍ियों से अवैध वसूली किया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस कप्तान के कान में दे दी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक साथ बिहटा में तैनात चालक जवान, चौकीदार सहित छह होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी मिली है कि पटना में एसपी पश्चिमी के निर्देश पर एएसपी दानापुर और बिहटा थानाध्यक्ष ने करीब साढ़े 12 बजे बिहटा चौराहे पर पहुंच मामले की सत्यापन किए और आरोप सत्य मिलते पर मौके से ही आरोपित चौकीदार राहुल कुमार, चालक सिपाही मुकेन्द्र कुमार, होमगार्ड जवान गौतम कुमार, रविशंकर सिंह, धनंजय रात और उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके बैरक में छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान एक लाख 18 हजार रुपये और 6 मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से सीनियर अफसरों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि बिहटा चौराहे पर रात में कुछ थाना और यातायात पुलिस के जवान बालू लदे वाहन चालकों से पैसों की अवैध वसूली कर रहे हैं। आधी रात से शुरू होने वाली वसूली का खेल सुबह तक चलता है।

सबूत के साथ शिकायत मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पश्चिमी पूरी योजना बनाकर गोपनीय तरीके से टीम को बिहटा चौराहे पर भेजा। टीम दूर से सब देख रही थी। वहां से गुजर रही गाड़‍ियों के चालक से आगे पूछताछ की जा रही थी। तब पता चला आरोप सही है। और इसके बाद कार्रवाई की गई।

पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर सभी आरोपितों के खिलाफ बिहटा में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरू हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026