Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जिउतिया स्नान के दौरान छठी के छात्र की डूबने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठनपुरा के कक्षा छह के छात्र पिंटू कुमार पुत्र बबलू सिंह की मौत मंगलवार की शाम जिउतिया स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार जिउतिया स्नान के लिए माताएं अपने बच्चों के साथ गांव से पूरब एक पोखरे (सोना सागर) में स्नान के लिए गई थीं, जहां पर जेसीबी की खुदाई से उक्त पोखरा बहुत गहरा था। उक्त बालक सहित तीन और छात्र बिना सोचे समझे उसमें कूद पड़े,जिससे डूबने से पिंटू कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं आनन-फानन में प्रिंस कुमार, गायत्री कुमारी को किसी तरह छान कर निकाला गया। वहीं पिंटू की मृत्यु से उसकी माता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।इनके चीत्कार से कलेजा दहल जा रहा है। वहीं बगल के गांव मझवलिया में पिछले वर्ष इसी तरह हादसे मे दो छात्राएं डूब गईं थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026