रघुनाथपुर : कमरे में सोयेवस्था में पति पत्नी सहित बच्चें के उपर गिरा बिजली का तार, पत्नी की मौत

मामला रघुनाथपुर के गंभीरार गांव का, मध्यरात्रि में हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार स्थित दलित बस्ती में एक कमरे में सोये पति, पत्नी सहित बच्चें के शरीर पर बिजली का तार टूटकर गिर गया. घटना में तीनों झुलस गये. हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गया. इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार की रात्रि तकरीबन 11.30 की बतायी जाती है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात उक्त गांव निवासी गांधी राम का पूरा परिवार खाना खा कर अपने अपने कमरे में सो रहा था. रात्रि तकरीबन 11:30 बजे घर के अंदर लगे बिजली का तार पलंग पर सो रहे गांधी राम, उनकी पत्नी सुमन देवी व बेटा आदित्य कुमार के शरीर पर गिर गया. तार के चपेट में आने से तीनों गंभीर रुप से झुलस गये.

परिवार की चीख पुकार से आस पास के लोग गांधी राम के घर पहुंचे. ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व बिजली विभाग को दी. बिजली की सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों ने घर में बिजली से लगे आग को बुझाया और झुलसे तीनों लोगों को स्थानीय रेफरल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद पति व पत्नी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि मासूम एक वर्षीय पुत्र आदित्य का इलाज वहीं चल रहा है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सुमन देवी की मौत हो गई. गांधी राम की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. गांधी राम भी अधिक झुलसने से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा-

गंभीरार गांव में हुई घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया. इसके साथ ही मृतक महिला के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया. पीड़ित परिवार को इलाज के लिए आर्थिक मदद देने के लिए कुछ लोग आगे आए. मुखिया देवेंद्र प्रसाद नोनिया द्वारा कबीर अंत्योष्टि के तहत मृतक परिवार को तीन हजार रुपया दिया गया. पीड़ित परिवार में गांधी राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026