परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाने के गोपी पतियाव में सोमवार की मध्य रात सर्प दंश से एक युवती की मौत हो गयी. मृतका प्रेमचंद साह की पुत्री पूजा कुमारी है. घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की रात पूजा अपने कमरे में सोई थी. तभी विषैले सर्प खिड़की के रास्ते अंदर कमरे में घुस कर किशोरी को डस लिया. घटना के पश्चात परिजनों ने इलाज व झाड़फूंक के लिए कई जगहों पर ले गये.
लेकिन पूजा के प्रांण वापस नहीं आ सके. परिजनों ने नरहन स्थित सरयू नदी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मृतका इंटर की फाइनल वर्ष की छात्रा थी. वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…