महाराजगंज के लेरुआं कांड में अब तक दो प्राथमिकी दर्ज, 22 आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाने के लेरूआ गांव में हुए हत्याकांड में दोनों तरफ से रविवार को एफआईआर कराई गई है। दोनों तरफ से दर्ज प्राथमिकी में 22 लोगों को आरोपित किया गया है। बारात जाने के दौरान गोली मार सागर की हत्या किए जाने और प्रिंस को गोली मार जख्मी कर दिए जाने के मामले में मृतक सागर की मां ने चार लोगों को नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतक की मां अनिता देवी ने पुत्र को गोली मार हत्या कर देने के मामले में लेरूआ निवासी धर्मेंद्र नट, फिरोज नट, केशव नट और चंद्रभान नट के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, वहीं भीड़ की शिकार बनी संजू देवी के ससुर वकील नट ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें 18 लोगों को आरोपित किया है। नट समुदाय ग्रामीणों के आक्रोश के कारण भय में है। प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि दोनों ओर से दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024