पटना : बड़े बिजनेसमैन अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजने के बाद आरजेडी ने सबको अपने फैसले से चौंका दिया था. लेकिन अब बारी विधान परिषद चुनाव की है. आरजेडी के अंदर खाने में इस वक्त अल्पसंख्यक बिरादरी से आने वाले 1 बड़े बिजनेसमैन का नाम एमएलसी के दावेदारों में तैर रहा है.
बताया जा रहा है कि इस बड़े बिजनेसमैन का कारोबार महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ है. रियल एस्टेट सेक्टर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी इस बड़े कारोबारी का दबदबा है. खास बात यह है कि अल्पसंख्यक बिरादरी से आने वाले इस शख्स का सीधा संबंध पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से है. इससे बड़े कारोबारी को आरजेडी विधान परिषद भेज सकती है. मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाले इस शख्स की मुलाकात आरजेडी के बड़े नेताओं से कई दफे हो चुकी है. इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आरजेडी शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को राज्यसभा नहीं भेजने का डैमेज कंट्रोल उनके करीबी को एमएलसी बनाकर करना चाहती हो. आपको बता दें कि एडी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए खुलकर आरजेडी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे. हालांकि आरजेडी के अंदर खाने में शहाबुद्दीन के जिस करीबी के एमएलसी बनने की चर्चा चल रही है. उस पर से पर्दा कब उठेगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…