Categories: छपरा

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण, बच्चों के परिजनों से पूछा कि केंद्र पर लाभ मिल रहा या नहीं

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का सोमवार को सामाजिक अंकेक्षण कराया गया। सामाजिक अंकेक्षण में पोषक क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि केन्द्र से उन्हें लाभ मिल रहा है या नहीं। आंगनबाड़ी सेविका ने अंकेक्षण में उपस्थित लोगों को केन्द्र पर मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी।

इन योजनाओं को प्राप्त करने के तरीके भी बताए। सभी केंद्रों पर गठित सामाजिक अंकेक्षण समिति ने अंकेक्षण किया। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, ब्लाक कार्डिनेटर नेहा कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन, बच्चों की उपस्थिति, लाभार्थियों का पूरक पोषाहार, टीएचआर की आपूर्ति, बच्चों का टीकाकरण एवं पोषण की स्थिति, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चे, स्कूल पूर्व शिक्षा की क्रियाशिलता, आधारभूत सुविधाएं खाना बनाने का बर्तन की उपलब्धता आदि की समीक्षा की वही केन्द्र पर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया जिसमें उन्होंने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

मौके पर सभी केंद्रों पर वार्ड सदस्य के ‌अध्यक्षता में ‌सेविका‌ रिंकी देवी,नीलम देवी, प्रभावती देवी, मधु रानी सिन्हा,ममता कुमारी, सुजाता पांडे, पुनम देवी,किरण देवी ने अपने अपने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना ‌प्रोटोकाल के नियमों का अनुपालन करते हुए हमें केन्द्रों पर विभागीय नियमानुसार हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024