Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बैठक कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की बिदुवार हुई समीक्षा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभा कक्ष में गुरुवार को वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आयुष अनंत ने मुखिया तथा पंचायत सचिवों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की बिदुवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, कबीर अंत्येष्ठि योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना योजना का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार इन योजनाओं में लंबित मामले के प्रति काफी सजग है। इसलिए इस योजनाओं के आवेदक को इसका लाभ जल्द पहुंचाने की जिम्मेदारी मुखिया तथा पंचायत सचिवों की है। उन्होंने बैठक में जानना चाहा कि पेंशन क्यों पेंडिग है। अगर पेंडिग हुआ तो उसे ठीक करने का प्रयास किया गया या नहीं।

सहायक निदेशक ने बताया कि 167 पेंशन का आवेदन है, जो त्रुटिपूर्ण होने के कारण स्वीकृत नहीं हो पा रहा है, जिसे सुधार कराने की जरूरत है। बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत चार सौ रुपया, कबीर अंत्येष्टि योजना में तीन हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री दुर्घटना योजना में 20 हजार रुपये भुगतान किया जाएगा। बैठक में मुखिया सुभाष सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, सुशील मिश्रा, जितेंद्र पासवान, पवन सिंह, हीरालाल मांझी, नागेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र राम, लालबाबू प्रसाद, ओमप्रकाश ठाकुर, राजकिशोर प्रसाद, पंचायत सचिव प्रभाष कुमार सिंह, मुन्ना शाही, शिवसतन राम, नंद किशोर राम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026