Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

टूटे बिजली के तार के संपर्क में आने से सामाजिक कार्यकर्त्ता की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- लकड़ी नबीगंज के पड़ौली उज्जैन टोला निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह की मौत बिजली के टूटे हुए तार की संपर्क में आने से हो गई. घटना रविवार की सुबह की है. रविवार की सुबह सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय सिंह अपने घर से जैसे ही बाहर निकले की टूट कर गिरे बिजली के तार की संपर्क में आ गए. जिससे सामाजिक कार्यकर्त्ता बुरी तरह झुलस कर अचेत पड़ गए. परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया.

सिवान सदर अस्पताल पहुंचे के थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई. उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव पड़ौली पहुंचा की कोहराम मच गया.  मृतक की पत्नी रेनू देवी, माँ अमरावती देवी, पिता रविन्द्र सिंह के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. मृतक के छोटे भाई अशोक सिंह व मनीष सिंह, बेटे सौरभ व गौरव की शव को देख बदहवास पड़ गए. उन्हें समझाने में मुखिया अजित कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह समेत कई लोगों की आंखे नम हो जा रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026