Siwan News

सोहगरा धाम शिव भक्तों से पटा, जीप अध्यक्षा ने सादगीपूर्ण की पूजा

परवेज़ अख्तर/सीवान:- श्रावण मास के तीसरी सोमवारी को बाबा हँसनाथ की नगरी सोहगरा शिवधाम शिवभक्तों से पटा रहा और जय जय शिव के नारों से गूंजता रहा। शिवभक्त काफी दूर दूर से शिव धाम पहुचे थे और नागपंचमी के मौका का भी लाभ उठाते हुए बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण किया। जिला परिषद अध्यक्षा संगीता चौधरी भी सोमवार की सुबह सोहगरा पहुचीं और मंदिर के बाहर से लाइन में लगे आमलोगों के साथ पंक्तिबद्ध होकर गर्वगृह तक पहुची और पौराणिक शिवलिंग पर जलाभिषेक की। जीप अध्यक्षा को पंक्तिबद्ध होकर गर्भगृह तक जाने के क्रम में कई महिला पुरुष सेल्फी लेते देखे गये उनके साथ जिला पार्षद समरजीत सिंह, हितेश कुमार, डब्लू यादव, शुशीला देवी, पिंकी देवी आदि मौजूद रहे। सोहगरा शिवधाम में तीसरे सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया बहुत शिवभक्त रविवार देर शाम सरयू तटों से जलभर पहुच गये थे और सोमवार अहले सुबह जल अर्पण किया। श्रद्धालुओं की किसी तरह की परेशानी न हो इसके पुलिस प्रशासन के अलावा मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा ग्रवगृह से लेकर चारो तरफ मुस्तैद दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026