Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में सोलर सिस्टम से गांवों में होगी बिजली की सप्लाई, कवायद शुरू

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गांवों को बिजली के प्रति आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पंचायत सरकार भवनों में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट का अधिष्ठापन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलर प्लांट लगाने की जिम्मेदारी ब्रेडा को दिया गया है। इससे बिजली पर खर्च होने वाले लाखों रुपयों की बचत हो सकेगी। बता दें कि हर घर बिजली पहुंचने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गांवों में भी सोलर सिस्टम लगाने का प्लान तैयार किया है।

एप के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

सोलर पावर प्रोजेक्ट के अधिष्ठापन को लेकर आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग के द्वारा सुविधा एप के माध्यम से आवेदन देने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पंचायत भवनों से संबंधित आवेदन पंचायत सचिव द्वारा दिया जाएगा। आवेदन मिलने के उपरांत सर्वे का कार्य किया जाएगा। सर्वे का काम पूरा होने के बाद सोलर प्लांट लगाकर बिजली की सप्लाई दी जाएगी। सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए मिलेगी सब्सिडी : जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी उपयोग के लिए लोग अपने घरों में भी सोलर प्लांट लगा सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 56 प्रतिशत और जवाहर लाल नेहरू सोलर मिशन के तहत तीस प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। जबकि घरों में सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिये नाबार्ड योजना के तहत 40 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। क्या कहते हैं जिम्मेदार : सोलर प्लांट लग जाने से ऊर्जा के रूप में बिजली के क्षेत्र में विकल्प बढ़ेगा। आने वाले दिनों में बिजली की बढ़ती रेट में यह बहुत ही कारगर साबित होगा। जिले में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026