Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ससुर से विवाद के बाद दामाद ने नदी में कूदकर दी जान

पत्नी संग ससुराल आया था युवक

परवेज अख्तर/सिवान :- वर्तमान समय मे आम से लेकर खास लोगों के बीच न जाने किस ग्रह की छाया चल रही है कि लोग मामूली बातों को भी नहीं बर्दाश्त कर पा रहें है और आत्महत्या तक कर ले रहे है.इधर के दिनों में इस प्रकार के घटनाओं की तादाद बढ़ गयी है.इसी कड़ी में आज एक और घटना शामिल हो गयी जिसके कारण समूचे इलाके में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है.मिली जानकारी के मुताबिक गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के बिंदवल पंचायत निवासी गुद्दर सिंह के पुत्र शत्रुघ्न सिंह अपनी पत्नी को लेकर मंगलवार को अपने ससुराल मराछी गया हुआ था .जहां जाने पर ससुराल के लोगों द्वारा उसकी आवभगत भी खूब की गई.

परन्तु कुछ ही समय बाद किसी बात को लेकर ससुर और दामाद के बीच आपसी विवाद हो गया.परिवार के सदस्यों के शांत करने पर मामला शांत तो गया परन्तु दामाद इस घाव को बर्दाश्त नही कर सका,विवाद के कारण दमाद शत्रुघ्न ने तत्काल घर से निकल कर बगल के घमही नदी में जा कर कूद कर अपनी जान दे दी. धमही नदी में पानी का तेज बहाव के कारण शत्रुधन सिंह पानी के चकोह में जा फसा और पानी के साथ बहता चला गया . घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गई और रोने लगे.

धमही नदी में कूद कर जान देने की सूचना पर गोरियाकोठी थाना और एनडीआरएफ की टीम पहुची . एनडीआर एफ की टीम दमही नदी से शव बरामद करने की कोशिश में जुट गई है .गोरेयाकोठी प्रखण्ड के बिंदवल पंचायत के मुखिया शशि भूषण सिंह परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुचे हैं . एनडीआरएफ टीम के द्वारा शव की खोजबीन धमही नदी में जारी है.घटना के बाद दोनों परिवारों में करून बिलाप गूंज रहा है.नदी के तट पर लोगों की भीड़ लगी है.घटना को लेकर समूचे इलाके में नाना प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026