छपरा

पिक अप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ससुर दामाद घायल, पीएमसीएच रेफर

छपरा: मशरख महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रहम स्थान के पास मंगलवार की अहले सुबह अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार ससुर दामाद को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क पर ही तड़पने लगे और घटना की सूचना परिजनों को फोन से किया तों मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ससुर की पहचान कलपुरा गांव निवासी स्व बालेश्वर राय के 50 वर्षीय पुत्र सिगासन राय और दामाद की पहचान पदुमपुर गांव निवासी शंकर राय के 38 वर्षीय पुत्र आशनारायण राय के रूप में हुई।

मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि पदुमपुर गांव में दामाद के यहां भैस की तबीयत खराब थी उसी में ससुर गये थे वही से दोनों मंगलवार की अहले सुबह मशरक से मवेशी चिकित्सक बुलाने आ रहें थें कि महादेवा ब्रहम स्थान के पास अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। घायलों में ससुर का एक पैर बुरी और सर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वही दामाद का एक पैर व एक हाथ फैक्चर हो गया है। पीएचसी में सुबह में परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026