परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने पिता को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बताया जाता है कि उसरी निवासी शिवनाथ ठाकुर अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी उनका पुत्र प्रदीप कुमार वहां पहुंच गाली-गलौज करने लगा। जब पिता ने मना किया तो प्रदीप चाकू से वार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल शिवनाथ ठाकुर के बयान पर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 170/19 दर्ज की गई जिसमें प्रमोद कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस ने प्रदीप ठाकुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…