Siwan News

पुत्र को विक्षिप्त बता पिता ने हथकड़ी डाल 15 दिनों से बनाया बंधक

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में एक पिता द्वारा अपने युवा पुत्र को विगत 15 दिनों से हाथ में लोहे का पैकड़(हथकड़ी) डाल एक कमरे में बंधक बनाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है। पिता द्वारा अपने पुत्र को लोहे के पैकड़ लगा बंधक बनाना मानवता को शर्मसार कर दिया है। जानकारी हो कि रामपुर सरेया गांव निवासी राम प्रसाद ने अपने पुत्र उपेंद्र ठाकुर को विक्षिप्त कह हाथ में लोहे का पैकड़ लगा एक कमरे में बंद कर दिया है। उपेंद्र 15 दिनों से कमरे में बंद पड़ा हुआ है। पिता राम प्रसाद अपने पुत्र उपेंद्र को थोड़ा-थोड़ा भोजन खाने को दे रहा है। राम प्रसाद से पूछने पर उसका कहना है कि पुत्र पागल हो चुका है। पागलपन का दौरा पड़ने पर बार-बार मुझे मारने दौड़ता था जिससे मैंने उसे लोहे का पैकड़ लगा दिया है। वहीं उपेंद्र की मां उषा देवी का कहना है कि मेरा पुत्र थोड़ा अर्द्धविक्षिप्त है लेकिन मेरे पति राम प्रसाद इलाज नहीं करा उसको मार देने की नीयत से लोहे का पैकड़ लगा पागल करार दिया है और वह चाहते हैं कि मेरा बेटा अर्द्धविक्षिप्तता से पूरा पागल हो जाए। हालांकि गांव वाले सहित अन्य परिजन जब खिड़की से उपेंद्र से बातचीत करते हैं तो उपेंद्र अपना नाम, गांव सही-सही बता रहा है। आस पास के लोगों की बात माने तो उपेंद्र बातचीत से बहुत पागल की तरह व्यवहार नहीं कर रहा है। मां उषा देवी को यह शंका बनी हुई है कि उसका पति मेरे पुत्र उपेंद्र को इसी तरह से बंधक बना कहीं मार न दे। वहीं उपेंद्र की मां ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि उपेंद्र की मां ने मौखिक जानकारी दी है। जांच करने पर लड़का कुछ विक्षिप्त लग रहा है किंतु हाथ में हथकड़ी लगने से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा है कि इसकी जांच की जा रही है। उपेंद्र को बंधक से मुक्त कराकर उसकी मां को सौंपा जाएगा ताकि वह उसका इलाज करा सके।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026