परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्यक्ष छापर में एक महिला को उसके बेटे ने ही जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में बताते हैं कि उपाध्याय छापर के रामकुमार सिंह की पत्नी गिरिजा देवी का पुत्र मनीष कुमार दारू का सेवन करता है। नशे में वह परिवार के सदस्यों को मारता-पीटता है। इसकी शिकायत गिरिजा देवी ने मैरवा थाना में आवेदन देकर करते करते हुए कहा कि उसका पुत्र नशे की हालत में चाकू लेकर जान से मार देने की धमकी देता है।उसकी और परिवार के अन्य सदस्यों के जान को खतरा है। उसका बेटा शराब पीने के लिए रुपये की मांग करता है। जमीन बेचने का दबाव भी बनाता है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद गिरिजा देवी के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…