Categories: पटना

सोनिया गांधी ने की लालू से की फोन पर बात, कांग्रेस और राजद के रिश्तों की मिटेगी कड़वाहट

पटना: राजद और कांग्रेस के बीच रिश्तों के बीच आई कड़वाहट को दूर करने की कोशिश शुरू हो गई है। लालू यादव द्वारा बिहार कांग्रेस के नेताओं को छूटभैय्या और पार्टी के प्रदेश प्रभारी को भकचोन्हर कहे जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लालू से फोन पर बात की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बिहार में महागठबंधन को भविष्य को लेकर दोनों नेताओं के बीच बात हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राजद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू यादव के बीच बात मंगलवार को ही हुई थी। दरअसल, सोनिया ने मंगलवार को कांग्रेस के सभी महासचिव, राज्‍य प्रभारी और राज्‍य इकाइयों के अध्‍यक्षों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद ही उन्‍होंने लालू को फाेन किया। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष ने बिहार के राजनीतिक हालात पर राज्‍य प्रभारी भक्‍त चरण दास और प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा से फीडबैक लेने के बाद यह कदम उठाया।

लालू यादव बिहार विधानसभा की दो सीटों कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए आज से ही अपने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इसके ठीक पहले सोनिया गांधी के फोन से राजनीतिक माहौल बदल भी सकता है। आपको बता दें कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्‍त चरण दास और अन्‍य नेताओं ने कह दिया था कि राज्‍य में उनका राजद के साथ गठबंधन टूट गया है। इसके बाद लालू ने प्रतिक्रिया देते हुए भक्‍त चरण को भकचोन्‍हर तक कह दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026