परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना टीम ने मंगलवार की शाम तरवारा बाजार में छापेमारी कर शराब बरामद मामले में चाचोपाली निवासी सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया। ज्ञात हो कि पुलिस ने मार्च में एक कार से 14 कार्टन शराब बरामद की थी। इस मामले में चाचोपाली निवासी सोनू तिवारी और कार मालिक को नामजद किया था।
इस मामले में सोनू तिवारी फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि सोनू तिवारी तरवारा बाजार स्थित एक दुकान पर बैठा है तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सोनू तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया और फरार चल रहे वाहन मालिक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…