Tarwara Hindi News

एसपी ने किया तरवारा थाने का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : एसपी नवीन चंद्र झा ने सोमवार को जी. बी. नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडो के निपटारा करने का दिशा निर्देश दिया। वही राजकीय मध्य विद्यालय दीनदयालपुर के विद्यालय के खाता से चेक बुक के माध्यम से अवैध रूप से 1 लाख 48 हजार रूपये निकासी की गहराई से जांच करते हुए पंजाब नेशनल बैंक दीनदयालपुर के सभी कागजातों की जाँच करने का भी दिशा निर्देश थानाध्यक्ष ललन कुमार को दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि राजकीय मध्य विद्यालय दीनदयालपुर के प्रधानाध्यापक के द्वारा अवैध रूप से फर्जीवाड़ा कर विद्यालय के खाता से चेक द्वारा 1 लाख 48 हजार रूपये निकासी कर लेने की प्राथमिकी करवाई गई थी। मामले में अभी जांच की जा रही है। वही एसपी नवीन चंद्र झा ने पचपकड़िया गांव स्थित पकड़ी बाजार के पास बरामद नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहल्ला निवासी शंकर सोनी की हत्या कर फेंकी गई शव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक शैलेंद्र राय को जमकर फटकार लगाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026