परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर मठिया में शनिवार की देर संध्या किसी बात को लेकर हुई विवाद में एक युवक पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया. युवक की हत्या उसके की मकान से तकरीबन सौ कदम की दूरी पर की गई है.इधर हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सतजोड़ा मठिया गांव निवासी राजकुमार गिरी की झड़प अपने पड़ोसियों के बीच हो गई बात विवाद बढ़ता चला गया इसी दौरान पड़ोसी के तरफ से युवक राजकुमार गिरी को भाला मारकर मौत के घाट उतार दी गई.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.पुलिस ने बताया कि मृतक राजकुमार गिरी अपहरण और हत्या करने की प्रयास संबंधित मामले में अभियुक्त था.युवक के पीठ और सीने में भाला गोदकर हत्या की गई है.हालांकि इस हत्या में कौन-कौन से लोग सम्मिलित है पुलिस अभी सुराग जुटाने में लगी है.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र रुकुन्दीपुर मठिया गांव निवासी 32 वर्षिय राजकुमार गिरी पिता ललन गिरी के रूप में हुई है इधर ख़बर लिखे जाने तक पुलिस मामले की तहकीकात में लगी रही.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…