✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनाने के लिए 27 अक्टूबर से शुरू होगा। जिला निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष पुनरीक्षण अभियान खासकर 18-19 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को फोकस करने का निर्देश दिया गा है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद ने बताया कि मतदाता सूची अपडेट करने के लिए 27 अक्टूबर से नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनाने, नाम काटने व संशोधन आदि की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2024 को 18 साल हो रही है, वह फार्म संख्या छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। दावा आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का है लक्ष्य :
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को इस विशेष अभियान में जोड़ने के लिए 44 दिन का कैंपेन शुरू किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…