Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जदयू की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान :शहर के महादेवा रोड़ स्थित जिला जदयू कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी मृत्युंजय कुमार व संगठन प्रभारी विनोद कुमार राय मौजूद थे। बैठक से पूर्व जदयू नेताओं ने गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी के संगठन व विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को जिलाध्यक्ष के साथ साथ दारौंदा विधायक कविता सिंह, जीरादेई विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, चंद्रकेतू सिंह व जदयू नेता अजय सिंह ने संबोधित किया। अपने संबोधन में कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। इन्हीं की बदौलत संगठन को मजबूती मिलेगी। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, नंदलाल राम, सतेंद्र ठाकुर, कुणाल आनंद, मनोरंजन श्रीवास्तव, ललन चौधरी, नवीन कुमार, असरफ अंसारी, विजय प्रसाद वर्मा, इंतेखाब अहमद, मुर्तुजा अली पैगाम, मोहन राजभर, निकेश चंद्र तिवारी, मुजफ्फर इमाम समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026