बड़ी खबर

कल से शुरू होगी रेलवे की बुकिंग, 22 मई से चलेंगी कई ट्रेनें, रेलवे ने किये ये 10 बड़े एलान

पटना : लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने एक नया सर्कुलर जारी किया है. रेलवे की ओर से 10 बड़े एलान किये गए हैं. रेलवे 22 मई से सभी ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है. नए सर्कुलर के मुताबिक 22 मई से मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है. रेल मंत्रालय की ओर से इस नए सर्कुलर में ट्रेन चलाने से लेकर टिकट के रिजर्वेशन तक की सारी सूचनाएं दी गई हैं.

भारतीय रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 12 मई से शुरू की गई विशेष ट्रेनों में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की कोई व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि वेटिंग लिस्ट की अधिकतम सीमाओं के साथ 22 मई से नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी. 22 मई से मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

भारतीय रेलवे की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 22 मई से चलने वाली ट्रेनों के लिए भी RAC की कोई सुविधा नहीं होगी. यानी कि RAC टिकट नहीं होंगे. तो इस बात को यात्री समझ लें कि कन्फर्म टिकट के बाद सीधे वेटिंग टिकट काटे जायेंगे. फर्स्ट एसी में अधिकतम 20, एक्ज़ीक्यूटिव श्रेणी में अधिकतम 20, सेकेंड एसी में अधिकतम 50, थर्ड एसी में अधिकतम 100, एसी चेयर कार में अधिकतम 100 और स्लीपर में अधिकतम 200 वेटिंग टिकट काटे जायेंगे. इसके साथ ही और भी कई बड़े फैसले भारतीय रेलवे की ओर से लिए गए हैं.

रेलवे ने किये 10 बड़े एलान

  1. 22 मई से नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी
  2. इसके लिए 15 मई से बुकिंग की जाएगी
  3. वेटिंग टिकट भी काटे जायेंगे, प्रतीक्षा सूची से संबंधित अन्य नियम लागू होंगे
  4. कोई भी तत्काल टिकट नहीं काटा जायेगा
  5. प्रीमियम तत्काल कोटा भी उपलब्ध नहीं होगा
  6. दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए आरक्षण को मौजूदा निर्देशों के अनुसार लागू किया जायेगा
  7. शुल्क वापसी नियम यानी ट्रेन खुलने के 24 घंटे पहले 50% शुल्क वापसी की जा सकती है
  8. ट्रेन खुलने के 24 घंटे के अंदर शून्य शुल्क वापसी को रद्द कर दिया जाएगा
  9. मौजूदा शुल्क वापसी नियमों को रेलवे रद्दीकरण और वापसी नियम, 2015 के अनुरूप लागू किया जाएगा
  10. किस रुट में ये ट्रेनें चलेंगी, इसकी सूचना रेल मंत्रालय जल्द देगा
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026