Categories: छपरा

छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से लेकर 4 तक में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा टीकाकरण
  • शहरी क्षेत्र में संपूर्ण टीकाकरण का विभाग ने रखा लक्ष्य

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जिले में टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। खासकर शहरी क्षेत्रों में विभाग का उद्देश्य है कि विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। इसी कड़ी में शनिवार को छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से लेकर 4 तक में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जिला स्वास्थ समिति केडीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी जाकर टीकाकरण का कार्य करेंगे। सभी से अनुरोध है कि टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें और टीका लेकर खुद को सुरक्षित करें। डीपीएम ने बताया कि कोरोना के दूसरी लहर में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए थे। इसलिए शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने यह लक्ष्य रखा है कि शहरी क्षेत्र में पूर्ण टीकाकरण किया जाए इसको लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

चलने में असमर्थ बुजुर्गों को घर पर दिया जाएगा टीका

सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद शिव कुमार ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान वैसे व्यक्ति जो चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ है उनके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि उन व्यक्तियों के घर पर जाकर टीकाकरण किया जा सके। ताकि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर टीकाकरण ही मजबूत हथियार है।

वैक्सीन को बनाएं सुरक्षा कवच

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति स्वयं को अपनी सुरक्षा कवच बनाएं। इसके लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक रहना होगा। अब सरकार ने 18 साल के ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है। इसलिए टीकाकरण के महत्व को युवा पीढी तक पहुंचाना आवश्यक है। जनजागरूकता से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है।

ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध

टीकाकरण केंद्र पर लाभार्थियों को ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। इस केंद्र पर आकर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । इसके अलावा पहले से भी रजिस्टर्ड लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए लाभार्थियों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार

  • एक साथ 2 मास्क का प्रयोग करें
  • आंतरिक स्थानों पर वायु संचार सुनिश्चित करें
  • दूरी बनायें रखने का हरसंभव प्रयास करें
  • साबुन से नियमित हाथ साफ़ करते रहें
  • कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
  • सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026