परवेज अख्तर/सीवान:- शहर में 22 अक्टूबर को पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर आरजेडी ने तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी के आवास पर रविवार को बैठक की गई। इस दौरान कार्यक्रम तैयारी समिति का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि सीवान शहर में तेजस्वी यादव की होने वाली सभा का लाइव प्रसारण लाउड स्पीकर के द्वारा पूरे शहर में किया जाएगा। गांधी मैदान व मंच का फूल व पार्टी के झंडा-बैनर से पाट दिया जाएगा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री की आगवानी में बड़े-बड़े तोरणद्वार बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में विधायक हरिशंकर यादव, पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद व विक्रम कुंवर ने अपनी बात रखी। मौके पर आरजेडी जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी, लीलावती गिरि, प्रो. महमूद हसन अंसारी, बबन यादव, अजय चौहान, शैलेन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, अजय जायसवाल गुड्डू, विजय जायसवाल, महफूज आलम, संजय कुशवाहा, ओसिहर यादव, नंदजी राम, शैलेन्द्र यादव, अश्वथामा यादव, सुरेन्द्र पांडेय, ललन यादव, प्रिंस उपाध्याय, राजेश यादव, च्द्रिरमा राम, रमेश यादव व उमेश यादव मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…