सिवान में चालकों की मनमानी रोकने को वाहनों में लगेगी स्पीड लिमिट डिवाइस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले की सड़कों पर बेलगाम चल रहे व्यावसायिक वाहनों पर अब शिकंजा कसेगा। दरअसल, बेलगाम रफ्तार से जिले में लगातार कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। विभाग इन वाहनों में इलेक्ट्रानिक स़्पीड लिमिट डिवाइस लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे यह पता चलेगा कि वह गाड़ी सड़कों पर कितनी रफ्तार में गुजर रही है। जिला परिवहन विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यावसायिक वाहनों पर लगाम लगाने का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

वाहन की गति की जानकारी हो सकेगी प्राप्त

नेशनल हाइवे या स्टेट हाइवे पर गुजरने वाले ट्रक व बस की चपेट में आकर अक्सर लोग या तो घायल हो जाते है। या फिर अपनी जान गंवा बैठते हैं। वहीं अधिकतर घटनाओं में ट्रक-बस धक्का मारकर फरार हो जाते हैं। अगर कोई गाड़ी चालक पकड़ा भी जाता है तो वह गाड़ी की रफ्तार कम होने का हवाला देने लगता है। इसलिए ऐसी गाड़ियों में प्रमुखता से इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस लगाया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि दुर्घटना के समय गाड़ी की रफ्तार क्या थी। मानक से अधिक रफ्तार होने पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

नियम तोड़ने पर रद होगा लाइसेंस व परमिट

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो निकट भविष्य में इन नियमों के लागू होने के बाद इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। नए नियम लागू होने के बाद अगर कोई व्यावसायिक वाहन के चालक उसका उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इसके तहत गाड़ियों का परमिट भी रद किया जाएगा। साथ ही चालकों का लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। गाड़ी मालिकों पर भी जुर्माना हो सकता है। क्या कहते हैं जिम्मेदार : व्यावसायिक वाहनों के कारण सड़क दुर्घनाओं में ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। इलेक्ट्रानिक डिवाइस लग जाने के बाद कभी भी किसी वाहन की गति का पता लगाया जा सकेगा। इससे कुछ हद तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी।

प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026