Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी, मिले नौ पॉजिटिव मरीज

परवेज़ अख्तर/सिवान:- कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही जिले में पिछले कुछ दिनों से कम हुई है लेकिन कोरोना संक्रमण थमा नहीं है। प्रतिदिन कोरोना के मरीज जिले में मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब लोग सार्वजनिक जगह हो या सरकारी दफ्तर बिना मास्क लगाए व शारीरिक दूरी का पालन किये बगैर लोग दिख रहे हैं। यही कारण है कि 24 घंटे के अंदर 9 नए कोरोना संक्रमण मिले हैं। जिससे जिले में कोरोना का आंकड़ा 3456 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस 253 है। वहीं अबतक 3185 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर को लौट चुके हैं। जबकि अब तक कोरोना से 18 लोगों की मौत भी हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को ट्रू नेट के माध्यम से 176 व रैपिड एंटीजन किट द्वारा 1698 सैंपलों की जांच की गई। वहीं 299 सैंपलों को आरएमआरआई पटना जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। एडीएम रमण कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर सरकारी कार्यालयों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है और बिना मास्क लगाए लोग आ रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। इस लापरवाही का जिम्मेवार संबंधित कार्यालय के अधिकारी को माना जाएगा, कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन को पालन कराने को लेकर जिला से लेकर प्रखंड स्तर के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को दी गई है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026