✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जाम लगने से लोग हलकान रहे। जाम में घंटों वाहन रेंगते रहे। इस कारण बाजार में खरीदारी करने आए तथा दूर-दराज जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बडहरिया बाजार के मीरगंज, बरौली, जामो, सिवान एवं तरवारा रोड में भीषण जाम में लोग घंटों फंसे रहे।
जाम दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक रहा। जाम से निजात दिलाने में प्रशासन मूकदर्शक बन रहा। जाम में पीएसआइ अर्चना कुमारी भी करीब एक घंटे तक फंसी रहीं। जाम का कारण सड़क पर अतिक्रमण है। जाम तथा अतिक्रमण संबंधित अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव से पूछने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने जनता दरबार का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…