Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव मोड़ समीप बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों ने कार चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन घटना के पौन घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित थे। इधर घटना के कारण बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे इस कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। इधर थोड़ी देर बाद महादेवा ओपी की गश्त दल घटना स्थल पर पहुंची और चालक को अपने संग लेकर आई। मृतका सुभावती देवी चक पशुराम बिचला टोला की बताई जाती है। वहीं घायल चंदन कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार चक पशुराम बिचला टोला की सुभावती देवी अपने ही गांव की एक प्रसूता को देखने के लिए चंदन की बाइक पर सवार होकर सदर अस्पताल आ रही थी। चंदन ने आकोपुर के रास्ते बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ के रास्ते सदर अस्पताल जल्द पहुंचने की बात कही। आकोपुर गांव पार कर जैसे ही चंदन बाइक लेकर सिवान की तरफ मुड़ा उसे एक कार वाले ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026