Categories: पटना

तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक और साइकिल सवार को रौंदा, तीन की मौके पर हुई मौत

पटना: मोतिहारी में पिकअप गाड़ी ने बाइक व साइकिल सवार को रौंद दिया है। इस घटना में बाइक व साइकिल सवार तीन लोगो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद पिकप का ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुँच गयी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के NH 28 बनकट के पास की बतायी जा रही है। मृतकों में एक दरभंगा, दूसरा बेगूसराय व तीसरा मोतिहारी पिपरा के चितामनपुर का रहने वाला है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपने साइड में खड़ा होकर साइकिल सवार से रास्ता पूछ रहा था। तबतक मछली लादने जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने तीनों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिला प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया, जिसके बाद फिर से आवागमन को चालू किया गया।

वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक, सदर डीएसपी और मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस बाइक,साइकिल व पिकआप गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026