परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव स्थित ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने तीन बाइक एवं एक साइकिल सवार को कुचल दिया और अनियंत्रित होकर पास के तालाब में जा गिरी। इस दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी कृष्ण सिंह के रूप में हुई है।
जबकि घायल की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा निवासी कमरान हुसैन, साबिर, दरौदा थाना क्षेत्र के मिरचक निवासी मनीषा देवी, नंदलाल यादव, पचरूखी थाना क्षेत्र के कूदई निवासी फजले रफ एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा निवासी विशाल साह के रूप में हुई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान-छपरा हाइवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडे दल बल के साथ मौके पर पहुंचा कर लोगों को शांत कराया। वहीं शव को कब्जे लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…