परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बासदेवा गांव में शनिवार को को देर शाम पंचायत के दौरान मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए. इस संबंध में एक पक्ष के घायल कपिल देव यादव थाने में आवेदन देकर करवाई करने कि मांग की है कि पट्टीदार हरेंद्र यादव हमारे पुस्तैनी जमीन जबरन कब्जा करना चाहते हैं. जिसे लेकर शनिवार को पंचायत रखा गया था.
पंचायत करने जब स्थानीय मुखिया सरपंच सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए तो हरेंद्र यादव और संदीप यादव गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमारे भतीजा भीम यादव पर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गए. यह देख भगदड़ मच गया और सभी पंच भागने पर मजबूर हो गये. हम लोग भी किसी तरह भाग कर घर पहुंचे तो वहां भी दोनों पहुंच गये और मारपीट कर मुझे भी घायल कर दिया. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…