Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा में सिंचाई के लिए लगा स्टेट बोरिंग हुआ बेकार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
हसनपुरा में किसानों को स्टेट बोरिंग की सुविधा नहीं मिलने से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है। विभागीय उदासीनता के चलते किसान लघु सिंचाई की सुविधा से वंचित हो रहे हैं। दाहा नदी के किनारे व अन्य जगहों पर सिंचाई के लिए स्टेट बोरिंग की सुविधा दी गयी है। कुछ साल पहले ये सभी नलकूप चालू हालत में थे। इधर, तीन साल पहले सभी स्टेट बोरिंग को जीर्णोद्धार भी किया गया था। बावजूद ये सभी स्टेट बोरिंग फिलहाल बंद पड़े हैं। उसरी बुजुर्ग पंचायत में दो स्टेट बोरिंग की रिपेयरिंग की गई है। जलालपुर, रजनपुरा व लहेजी में स्टेट बोरिंग हैं। बावजूद किसानों को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है। एक समय था कि बिजली सुविधा नहीं रहती थी।

आज पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। इसके लिए अलग फीडर से सप्लाई भी दी जाती है। किसानों को सिंचाई सुविधा बहाल करने के उद्देश्य से लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्टेट बोरिंग लगाए गए थे। पूर्व में स्टेट बोरिंग के माध्यम से किसानों को अपने फसल की सिंचाई की सुविधा मिलती थी। बाद में विभागीय उदासीनता से यह योजना प्रखंड के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। उसरी खुर्द, लालनचक, रजनपुरा व जलालपुर के किसानों ने बताया कि उन्हें सिंचाई के लिए महंगे डीजल व पम्पसेट का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से खराब स्टेट बोरिंग को ठीक करवाने और चालू करवाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस दिशा में साकारात्मक पहल नहीं होने से किसानो में मासूसी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024