Tarwara Hindi News

तरवारा बाजार में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी का हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार पर सोमवार को पटना से गोपालगंज जाने के दौरान जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी तनवीर अख्तर का स्वागत किया गया. जदयू प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी ने पुष्प गुच्छा देकर जोरदार किया. वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी तनवीर अख्तर ने कहा कि गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव जा रहे है जहां पर पार्टी के मजबूती को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के विकास कार्य से अवगत करवाते हुए एकजुट होकर साथ रहने पर जोर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शाशन काल मे अल्पसंख्यक लोगों का विकास हुआ है और मान सम्मान बढ़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि अब अल्पसंख्यक को कोई भी पार्टी भ्रम में नहीं रख सकती है क्योंकि नीतीश जी के शासन काल में शिक्षा का विस्तार हुआ है और अल्पसंख्यक विकास के मुद्दे पर एक जुट हो गए है जो आगामी चुनाव में जदयू के साथ है. इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्तफा कमाल, सैयद नजमुल हसन, आबिद हुसैन, मेजर इकबाल हैदर, मौलाना अब्दुल हामीद, अरमान अली समेत कई लोग उपस्थित थे.

वहीं सयैद नजमुल होदा ने जदयू समथकों के साथ मलमलिया मोड़ पर फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया. पटना से आये हुए आगंतुकों में मुस्तफा कमाल साहब, आबिद हुसैन साहब, गुलाम गौस राईन साहब का भी स्वागत किया गया. मौके पर फैज़ान आलम, मासूम रज़ा, असलम शेख, ख़लीके हुसैन, अफ़रोज़ खान अफज़ल खान, शैख़ बशीर, एवं सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026