Barharia Siwan News

प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने दो विधानसभा क्षेत्रों का लिया जायजा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- बड़हरिया व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों का जायजा लेने पहुंचे जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष रूद्र प्रताप उर्फ़ आरपी सिंह ने कहा कि सरकार की सात निश्चय योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत लागू कराने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में सात निश्चय योजना में हो रही धांधली पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित कि गयी है। ताकि पंचायतों में सात निश्चय योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा सके।

इस योजना के तहत हर गांव को मुख्यमार्ग से जोड़ने के साथ साथ हर गांव को पर्याप्त बिजली मिल सके इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। वही नल का जल हर घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम गठित कर जांच की जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर पंचायत के कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जा रहे हैं। मौके पर पुनीत राय उर्फ बबुआ जी भोला सिंह विनोद सिंह उर्फ पिंकू सिंह मिथुन सिंह दीपक तिवारी सोनू तिवारी रिपु तिवारी उर्फ दादा राजन सिंह भूमिहार आशुतोष कुमार पंकजा कुमार रामदुलार वर्मा डॉ. बिट्टू सिंह गोलू सिंह रौशन सिंह नंदलाल कुशवाहा नीतू सिंह मुर्तुजा रविंद्र सिंह उमा सिंह अखिलेंद्र सिंह आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026