Siwan News

स्टैटिक, जोनल, सुपर जोनल के साथ पुलिस बल रही तैनात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शुक्रवार से चल रही डीएलएड परीक्षा का समापन शनिवार को हो गया।19 केंद्रों पर चल रही परीक्षा के दौरान दिन 91 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। दोनों दिन मिलाकर 182 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। किसी केंद्र से परीक्षार्थियों का निष्कासन नहीं हुआ। परीक्षा कें दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। साथ ही केंद्राधीक्षक व वीक्षक को सख्ती बरतने का निर्देश दिया। परीक्षा के दौरान दस हजार तीन सौ 66 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें दस हजार दो सौ 95 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। केंद्र के बाहर सख्ती देखने को मिली। लेकिन अंदर परीक्षार्थी परीक्षार्थियों की मस्ती रही। अंदर परीक्षा में कई केंद्रों पर परीक्षा संचालन में ढ़िलाई बरती गई। इससे वहां के परीक्षार्थी परीक्षा हॉल से निकलने के बाद खुश दिखे।

डीएलएड की परीक्षा में दूसरे दिन परीक्षार्थियों की रही भीड़

आंदर प्रखंड के हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में डीएलएड की परीक्षा में दूसरे दिन शनिवार को परीक्षार्थियों की भीड़ रही। दूसरे दिन छात्र छात्राओं में अफरा तफरी उस समय मच गई जब जांच कर्मी मुख्य गेट पर जांच करनी शुरू कर दी।इस दौरान छात्र छात्राओं का सारा चिट छीन लिया गया।पहले दिन शुक्रवार को 623 परीक्षार्थी में तीन अनुपस्थित थे।दूसरे दिन शनिवार को 623 परीक्षार्थी शामिल हुए।इस दौरान सुनील कुमार प्रसाद,अविनाश कुमार,समसेर अली,परमात्मा यादव,रामप्रवेश कुमार,राजमणि कुमार,एएसआई विनोद कुमार अपने पुलिस बल के साथ श्रम अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस बल के साथ तैनात थे। वहीं बसंतपुर उच्च विद्यालय में कड़ी चौकसी के साथ डीएलएड की परीक्षा हुई।यहां द्रोणाचार्य उच्च विद्यालय दोन, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सिवान तथा भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय भीष्मपुर के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026