पटना: बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोतिहारी जिले के कुख्यात अपराधी मोहित गुप्ता को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूटपाट समेत अन्य कई मामले कई थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई अहम घटनाओं का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है की मोहित गुप्ता कई गंभीर घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी। इस बीच एसटीएफ को उसके स्टेशन के पास होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद छापेमारी कर टीम ने उसे धर दबोचा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…