पटना: बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ टीम ने हथियार तस्कर के आरोप में अनिल सिंह, प्रभात कुमार और विजय कुमार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
वहीं एसटीएफ टीम ने हथियार तस्करों के कब्जे से दो 7,65 बोर के देशी पिस्टल, 1000 राउंड 3,15 एम एम के जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, पहचानपत्र और 2 मोटरसाइकल बरामद किया है. फिलहाल एसटीएफ की टीम की पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हथियार की तस्करी हो रही है. इस पर टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन हथियार तस्कर को दबोचल लिया. साथ ही तस्करों के पास के भारी मात्र में हथियार भी जब्त किया. फिलहाल एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…