✍️परवेज अख्तर एडिटर इन चीफ:
इस वक्त पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर शनिवार की देर संध्या सामने उभर कर आ रही है कि जहां पटना एसटीएफ की टीम ने खान ब्रदर्स के अयूब खान को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि सीवान के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा साफ-साफ इंकार करते हुए कहा गया है कि ऐसी बातें मेरे संज्ञान में नहीं है,परंतु सिवान नगर थाना की पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन पुलिस टीम को अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।यहां बताते चलें कि 2022 के नूतन वर्ष के मौके पर खान ब्रदर्स के अयूब खान जो अपने पूरे परिवार के साथ जश्न मना कर गंगटोक से लौट रहे थे कि तभी बिहार के पूर्णिया के बौंसी थाना इलाके से पटना एसटीएफ की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अयूब खान के गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने खान ब्रदर्स के अयूब खान को सकुशल अपने साथ लेकर चली गई।उधर खान ब्रदर्स के अयूब खान को अचानक पूर्णिया से गिरफ्तार किए जाने की खबर पूरे सिवान जिले के कोने कोने में जंगल में लगी,आग की तरह फैल गई तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।लोग यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर क्यूं अचानक नूतन वर्ष के मौके पर जश्न मनाकर गंगटोक से अपने घर मुजफ्फरपुर लौट रहे खान ब्रदर्स के अयूब खान को गिरफ्तार किया गया है।खबर लिखे जाने तक खान ब्रदर्स के अयूब खान की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…