Siwan News

हमरा घर मे हरदिया नईखे, दरदिया देल ए बलमु ,जैसे फरमाइशी गीत को लेकर सराती व बरातियों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे व ईंट पत्थर

दूल्हा समेत एक दर्जन लोग घायल

बारातियों को पीटते देख दूल्हे ने किया शादी से इंकार

मान-मनव्वल के बाद माना दूल्हा, वधू पक्ष ने ली राहत की सांस

परवेज़ अख्तर/सिवान:- हमरा घर मे हरदिया नईखे, दरदिया देल ए बलमु ,जैसे फरमाइशी गीत को लेकर सराती व बरातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जमकर चले ईंट पत्थर के भय से दर्जनों से अधिक बराती भाग खड़े हुए। यह उक्त घटना सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव की है। प्राप्त विवरण के मुताबिक मंगलवार को शम्भू साह के बेटी की बारात रघुनाथपुर थाने के पतार गांव से आई थी. सज धज कर बारात पहुँचने के बाद मांगलिक कार्यक्रम हुआ. द्वारपूजा के बाद बारात में महफ़िल सजी. बारात में आर्केस्ट्रा शुरू हुआ.आर्केस्ट्रा शुरू होते ही बाराती तथा गांव वाले फरमाइशी गीत का डिमांड करने लगे. फरमाइशी गीत नही बजने से गांव वाले लोग नाराज हो कर हो हंगामा करने लगे. गांव वाले लोग फरमाइश गीत बजाने पर अड़ गए. जबकी बारात वाले इसका विरोध करने लगे. दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं होने लगी. तू-तू मैं-मैं के बाद बात इतनी बिगड़ी की दोनो तरफ से ईंट पत्थर तथा लाठी डंडे जमकर चलने लगे. दोनो तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गया.बाराती के तरफ से दूल्हा, तथा दूल्हे के भाई सहित लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आई. लोगो ने दो तीन गाडियो का सीसा भी फोड़ दिया.किसी तरह बाराती अपना जान बचा कर भागे.लड़की के पिता ने गांव के ही दस लोगों के खिलाफ स्थानिय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की अनुसंधान प्रारंभ कर दी है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026