Maharajganj News

महाराजगंज में पंचायत सरकार में मुखिया पद के लिए बढ़ी सरगर्मी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
पंचायत चुनाव के समय करीब आते ही संभावित उम्मीदवारों की गांव में सक्रियता बढ़ने लगी है. जीते-हारे लोगों के साथ-साथ कई बार अपनी किस्मत आजमा चुके उम्मीदवार भी चुनावी रण में उतरने के लिए बेचैन दिखाई दे रहे हैं. वहीं कई नए चेहरे भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर सामने आए हैं. यही वजह है कि गांव में किसी न किसी बहाने से संभावित उम्मीदवारों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. यद्यपि यह कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है. कई संभावित प्रत्याशी जीत के जुगाड़ में बनाने लगे अपना वोटर बनाने के लिए भी कई प्रत्याशी पूरे तौर पर सक्रिय हैं. महाराजगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत के लिए मुखिया 16, सरपंच 16, पंचायत समिति सदस्य 22 , जिला परिषद 2, वार्ड सदस्य 219 एवं वार्ड पंच 219के लिए चुनाव होना है. सबसे अधिक यदि देखी जाए तो गहमा गहमी मुखिया और जिला जिला परिषद के सदस्य पद के लिए है.

दोनों ही पदों के पीछे कहीं न कहीं आर्थिक लाभ छिपा है. यही वजह है कि इन दोनों पदों के लिए लोगों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दिया है. जीते हुए जिप सदस्य और मुखिया फिर से अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे.निर्वाचित मुखिया और जिप सदस्यों की ओर से तो इस बार ऐन – केन प्रकारेण पुन: कुर्सी पर कब्जा करने की रणनीति शुरू हो गई है. इसके लिए अभी से ही जमीन तैयार की जा रही है  महाराजगंज प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र में ऐसे चेहरों को देखा जा रहा है जो कि जिताऊ के साथ ही टिकाऊ हो. मौका पड़ने पर पाला बदलने की स्थिति में न हो. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशी द्वारा माहौल भांपकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी चल रही है. इसमें पुराने चेहरों के अलावा नए चेहरों को भी देखा जा रहा है.

बूथ स्तर पर भी तैयार किए जा रहे कार्यकर्ता

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तैयारी की बात सामने आते ही संभावित प्रत्याशियों के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंद हो गए हैं. संभावित प्रत्याशी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करने में जुट गए हैं. पैक्स चुनाव की भांति इस चुनाव में विरोधियों का पत्ता साफ करने की तैयारी की जा रही है. चुनाव को लेकर टोले मोहल्ले में संभावित प्रत्याशियों की लगातार बैठकें शुरू हो गई हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024