परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना मुख्यालय स्थित तेनुआ मोड़ से बुधवार की रात तिलक समारोह से चोरों ने एक पिकअप की चोरी कर ली थी, जिसे गाड़ी में लगे जीपीएस की मदद से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तेनुआ मोड़ के समीप केशव तिवारी के बेटे का तिलक महराजगंज आया था। तिलक में महाराजगंज के कपिया निजामत निवासी वीरेंद्र सिंह के पिकअप पर सामान लादकर लाया गया था। चालक सुरेंद्र सिंह पिकअप से सामान उतारने के बाद नाश्ता करने चला गया। तभी चोर पिकअप ले भागे। चालक ने घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। मालिक ने वाहन का जीपीएस ट्रेस करते हुए पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका पीछा कराया और मैरवा, जीरादेई, मुफस्सिल व हुसैनगंज थाने को सूचित किया। चोर वाहन को लेकर प्रतापपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि दोनों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस घेराबंदी देख चोर वाहन छोड़ फरार हो गए। गुठनी पुलिस ने वाहन अपने कब्जे में लेकर थाना लाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…