Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो की मौत के बाद पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज व फायरिंग

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों, जगदीश यादव और विनय यादव की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति, रघुनंदन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।। दोनों मृतक बड़हरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमन गांव के निवासी हैं। घटना के बाद शव को कब्जे में लेने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और साथ ही लाठीचार्ज के साथ फायरिंग भी शुरू कर दी, जिसके बाद बचाव में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह ने भी हवाई फायरिंग की। पुलिस और पब्लिक की इस भिड़ंत की सूचना मिलते ही एएसपी पुलिस लाइन से फोर्स लेकर घटनास्थल पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। कदम मोड़ में बाजार बंद है, और ग्रामीण फरार हैं। मृतकों के परिजनों के रूदन-क्रंदन से माहौल गमगीन है। बताया जा रहा है कि मृतक के पोते की आज ही शादी है और घर में बारात जाने की तैयारियां चल रही थीं कि यह घटना घट गई।

​पथराव मामले में मुखिया समेत एक दर्जन गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त​

कदम मोड़ समीप छाका हाता के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस पर पथराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में सर्च अभियान चलाया। इसमें स्थानीय मुखिया, स्थानीय ग्रामीण प्रेमसागर शर्मा सहित लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गांव में पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर दो पिकअप वैन पर एक दर्जन से अधिक बाइक को जब्त कर लिया। वहीं खबर प्रेषण तक पुलिस का सर्च अभियान उपद्रवियों के खिलाफ जारी था।

नहीं निकली बरात, गमगीन होकर विवाह करने गया अनूप

एक तरफ दादा को खोने का गम और दूसरी तरफ शादी ऐसे में दोहमत में पड़े अनूप की स्थिति देखने वाला भी कोई नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज से आए आर्केस्ट्रा को अनूप के परिजनों ने वापस लौटा दिया। जबकि अनूप सादे लिबास में अकेले शादी के लिए गोपालगंज रवाना हो गया।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026