Categories: जिला

स्लुइस गेट खोलने को ले दूसरे दिन भी दिया धरना जारी

परवेज अख्तर/सिवान : स्लुइस गेट खोलने को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रखंड मुख्यालय पर माले विधायक सत्यदेव राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के बलिया, कृष्णापाली, दोन, लेजा, गोपालपुर, टोका, नारायणपुर सहित कई गांवों में वर्षा का पानी का जमाव होने से किसान, मजदूरों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही खरीफ का फसल तो बर्बाद हो ही गया है अगर जल जमाव इसी तरह रूका रहा तो रबी की बाेआई समय से नहीं हो पाएगी। साथ ही संक्रामक बीमारी तेजी से फैलने लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन व मछुआरों के सांठगांठ से स्लुइस गेट नहीं खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरयू नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। स्लुइस गेट खुल जाएगा तो प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जमा पानी स्लुइस गेट के रास्ते सरयू नदी मे चला जाएगा। जल जमाव से इन गांवों की मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन सुशासन की सरकार के बाढ़ विभाग के मनमौजी अधिकारी गरीबों की समस्याओं को अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब तक स्लुुइस गेेेट नहीं खुुुलेेेगा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर मुुुखिया लाल बहादुर भगत, जगजीतन शर्मा, गौतम पांंडेेय, सुुुरेेंद्र् पांंडेेय, लालबाबू साह सहित काफी संंख्या मेें ग्रामीण शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024