Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में विभिन्न मांगों को ले दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान :- पूरे देश में मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम और 500 रुपया मजदूरी देने, साथ ही बेमौसम बारिश से किसानों की हुई फसल क्षति मुआवजा आदि की मांग को ले अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा व अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त आह्वान पर विभिन्न पंचायतों में सोमवार को भूख हड़ताल सह धरना का आयोजन किया गया।

दरौली प्रखंड अमरपुर पंचायत में खेत मज़दूर के जिला सचिव शिवनाथ राम, बबन राजभर, डुमरहर पंचायत में जगजीतन शर्मा, योगेंद्र भगत, भान राम, गोविंद,फूलकुमारी देवी, बासमती देवी, गुमावर पंचायत में सुभाष सहनी,कुमांती, कशीला पंचायत में शिवकुमार पांडेय, कृष्णपाली में शर्मा यादव, लालबाबू पासवान आदि उपवास पर बैठे रहे।वहीं आंदर के सहसरांव गांव में मुखिया शारदा देवी एवं सरपंच पानमति देवी व जयजोर पंचायत के जयजोर गांव में माले नेता मुन्ना कुमार साह व मुखिया गोरख साह की अध्यक्षता में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

इस मौके पर दीनानाथ राम, लोहा पासवान, सियाराम सिंह, हरेंद्र पासवान, गौरी शंकर राम, मुन्ना पड़ित, रामेश्वर राम पप्पू पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। रघुनाथपुर के कड़सर पंचायत भवन माले सचिव सत्येंद्र राम की अध्यक्षता में भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया था। हसनपुरा प्रखंड के अरंडा व कबिलपुरा में माले के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव के दरवाजे पर खेमस और किसान महा सभा के तरफ से उमेश प्रसाद के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026