Siwan News

मैरवा थाना पर पथराव, लाठीचार्ज कई घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना में मंगलवार की देर शाम एक शराब के धंधेबाज को छुड़ाने के लिए कुछ शरारती तत्वो ने थाने में पथराव कर दिया। इस पथराव में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा था। मामले में बताया जाता है कि उत्पाद विभाग द्वारा मैरवा थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी बिट्टू चौहान को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया और उसे मैरवा थाना लाया गया। इसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने मैरवा थाना पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। थाना परिसर में हंगामा सुनकर पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। शरारती तत्वों ने थाना का घेराव कर लिया वह पकड़े गए। व्यक्ति को छोड़ने की मांग कर रहे थे जबकि थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक मैरवा थाना में नहीं है। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाने पर पथराव कर दिया भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें नौका टोला के गुड्डू चौहान को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है। जबकि थानाध्यक्ष संजय कुमार व कई पुलिसकर्मियों चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को स्टेशन चौक तक खदेड़ा दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024