परवेज अख्तर/सिवान :
नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने हड़ताल के सातवें दिन भी नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सभापति, कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया. वे अपनी 10 मांगों को नगर परिषद के समक्ष रखा है जिसमें संविदा कर्मी चालक प्रिंस कुमार पांडे को पुनः बहाल किया जाए, पटनानगर निगम की तर्ज पर कोविड-19 प्रोत्साहन भत्ता 4500 भुगतान किया जाए, पटना नगर निगम की तर्ज पर कोविड-19 को देखते हुए 1000000 रुपए का बीमा किया जाए, संविदा कर्मियों के ईपीएफ की राशि का लाभ सभी कर्मियों को दिया जाए.
सभी कर्मियों को कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए, संविदा कर्मियों को हड़ताल अवधि के वेतन का भुगतान किया जाए, शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए सफाई कर्मियों को प्रमोशन का लाभ दिया जाए, बेतिया नगर परिषद की तर्ज पर 13500 वेतन भुगतान किया जाए, संविदा कर्मियों को आवास दिया जाए एवं उनके बच्चों के लिए शिक्षा का व्यवस्था किया जाए. सभी कर्मियों से एक पाली सुबह में काम लिया जाए एवं वार्ड जमादार द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई जाए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…