परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास निवासी अनिल कुमार भगत ने रविवार को थाने में आवेदन देते हुए ज़मीनी विवाद को लेकर अपने पट्टीदारों पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगया है. उसने कहा है कि रविवार को सुबह 8 बजे मैं अपने पब्लिक स्कूल पर गया था. उक्त जमीन पर पट्टीदारों से पहले से ही विवाद चल रहा है. जब मैं वहाँ पर पहुंचा तो देखा कि मेरे पट्टीदारों द्वारा ट्रैक्टर से जोत कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है.
जब मैंने इसका विरोध किया तो अनुराग कुशवाहा, राजेन्द्र भगत, आशु कुमार एवं रघुनंदन भगत हरबा हथियार से लैश थे तथा इसी बीच अनुराग ने चाकू से मेरे चेहरे पर वार कर घायल कर दिया तथा अन्य लोग लाठी डंडे,रॉड से मारकर जख्मी कर दिए. मैं एक हाथ का दिव्यांग हूं.शोरगुल सुनकर घरवाले आये और मेरा इलाज पीएचसी में कराया. परन्तु प्राथमिक उपचार के बाद डॉ ने मुझे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…