परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए आए मरीजों को अस्पताल में प्रवेश तक नहीं करने देने के कारण गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं एवं मरीजों में नोंकझोंक हुई । आशा कार्यकर्ता आउट डोर नहीं चलने देने पर अडिग दिखी। वहीं मरीज गौतमप्रसाद, रवींद्र सिंह, सुमन देवी, बबीता देवी आउट डोर में बैठे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से इलाज करने पर उतारू दिखे। आखिरकार आशा कार्यकर्ताओं ने ही अपनी बात पर अड़ी रहीं और मरीजों को वापस लौटना पड़ा। आशा कार्यकर्ताओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गीता देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने जम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रेमा कुमारी, रामावत देवी, मालती कुंवर, सविता देवी, उर्मिला देवी, फुलबदन देवी, अनीता देवी, रीना देवी आदि शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…